सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Akhilesh was made a non-official member of ICAR.

Kullu News: अखिलेश को बनाया आईसीएआर का गैर-सरकारी सदस्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh was made a non-official member of ICAR.
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया है। उन्हें केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में संस्थान प्रबंधन समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी दी है।
Trending Videos

उनकी नियुक्ति से प्रदेश के किसानों, बागवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कपूर की यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहते हुए उन्होंने न केवल किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। वह पहले भी स्टेट हॉर्टिकल्चर कमेटी के सदस्य तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में नामित निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed