{"_id":"69bd1bb817ced242c5035816","slug":"nhpc-should-map-the-danger-zone-pankaj-kullu-news-c-89-1-ssml1015-171740-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंजर जोन की मैपिंग करे एनएचपीसी : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंजर जोन की मैपिंग करे एनएचपीसी : पंकज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने बंजार में विभागों, प्रोजेक्ट अधिकारियों से की समीक्षा बैठक...........
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज में पिन पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एनएचपीसी के अधिकारी डेंजर जोन की मैपिंग और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करें, ताकि समय पर रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके। यह बात उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने शुक्रवार को कही। उन्होंने बंजार में विभिन्न विभागों और परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
एनएचपीसी के महाप्रबंधकों ने बताया कि बाढ़ के कारण पिन पार्वती नदी का जलस्तर ऊपर उठ गया है, जिससे नए सिरे से डेंजर जोन निर्धारित करने की आवश्यकता है। परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि एनएचपीसी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डेंजर जोन में आने वाले सैंज बाजार की सुरक्षा की दृष्टि के लिए एचएचपीसी ने करोड़ों रुपये का बजट जारी किया है। सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य जलशक्ति विभाग कर रहा है। उधर, उपमंडलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बरसात से पूर्व सभी सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो और प्रशासन सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं करेगा। संवाद
000
Trending Videos