Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Candidate Who Arrived After Braving Landslides and Traffic Jams Denied Opportunity to Take Staff Nurse Recruitment Exam
{"_id":"69bd3fb3121a535f160dcaad","slug":"video-candidate-who-arrived-after-braving-landslides-and-traffic-jams-denied-opportunity-to-take-staff-nurse-recruitment-exam-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भूस्खलन और जाम झेलकर पहुंची अभ्यर्थी को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा देने का नहीं मिला मौका, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भूस्खलन और जाम झेलकर पहुंची अभ्यर्थी को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा देने का नहीं मिला मौका, जांच की मांग
जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की आशा ठाकुर को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिए जाने का मामला सामने आया है, जिससे परीक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। अभ्यर्थी का आरोप है कि समय से पहले पहुंचने के बावजूद उसे केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जानकारी के अनुसार, आशा ठाकुर दिल्ली से परीक्षा देने कुल्लू पहुंची थी। खराब सड़क, भूस्खलन और जाम के कारण वह निर्धारित समय से करीब पांच मिनट पहले लगभग 3:55 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचीं। इसके बावजूद केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने उसे देरी से आने का हवाला देकर प्रवेश से मना कर दिया। अभ्यर्थी का कहना है कि उसने अपनी स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई और उसे जाने को कह दिया गया। आशा ने इसे अपने भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए प्रदेश सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परीक्षा प्रबंधन और अभ्यर्थियों के प्रति व्यवहार को लेकर स्थानीय स्तर पर भी सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।