सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Along with the country and the state, Lahaul also has to be made TB free: Bhadana

देश, प्रदेश के साथ लाहौल को भी करना है टीबी मुक्त : भड़ाना

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 24 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Along with the country and the state, Lahaul also has to be made TB free: Bhadana
लाहौल के तांदी में विश्व क्षय रोग दिवस 100 दिवसीय विशेष अभियान का  शुभारंभ करती उपायुक्त किरण 
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया विश्व क्षय रोग के 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला में 100 दिवसीय विश्व क्षय रोग दिवस का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने तांदी डाइट में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य विभाग केलांग के कार्यक्रम में डाइट की प्रधानाचार्य सुनीता आनंद ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि इसका लाभ धरातल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और देश, प्रदेश के साथ जिला भी टीबी मुक्त करना है।
उन्होंने आमजन को टीबी के लक्षणों, उपचार एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया तथा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का विशेष आह्वान किया गया। कहा कि टीबी एक संक्रामक होने के बावजूद पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और इसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा आमजन के समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय पर जांच एवं उपचार के लिए आगे आएं। वहीं विद्यार्थियों ने पोस्टर टीबी उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया और छात्र-छात्राओं के साथ कर्मचारियों का एक्सरे एवं रक्त जांच भी की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, बीएमओ गोंधला डॉ. उषा शर्मा, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गांधी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed