{"_id":"69c572dada7af4db190570a7","slug":"five-thousand-rupees-looted-from-nepali-by-pretending-to-be-police-kullu-news-c-89-1-klu1002-172263-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पुलिस बताकर नेपाली से लूटे पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पुलिस बताकर नेपाली से लूटे पांच हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बताकर नेपाल मूल के व्यक्ति से पांच हजार रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काले रंग की एक स्कूटी पर आया था। उसने हेलमेट पहने रखा था। ठगी का शिकार हुआ दिल्ली राम नेपाल के जिला देइलेखा का निवासी है जो उपचार करवाने के लिए यहां आया था। वह वीरवार सुबह भुंतर पहुंचा तो यहां ठगी का शिकार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि वीरवार सुबह 10:30 बजे वह भुंतर के सैनिक चौक के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक शख्स काले रंग की स्कूटी पर आया। धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस कर्मचारी है। कहा कि एक नेपाली चोरी कर भागा हुआ है। पुलिस को आपके ऊपर शक है। पूछताछ के लिए पुलिस थाना चलना होगा।
उसने हेलमेट थमाकर स्कूटी पर बैठाया और करीब पांच किलोमीटर कुल्लू की तरफ लेकर आया। यहां सड़क के किनारे उतार दिया और उसने तलाशी ली। जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि पैसे ले जाने के बाद वह वहां से यह कहकर गली की तरफ भाग गया कि वह साहब से पूछकर लौटेगा कि आगे क्या करना है। पौने घंटा तक सड़क किनारे खड़े रहने के बाद भी वह नहीं आया। लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने पुलिस थाना में जाने की सलाह दी। उसके बाद भुंतर थाना में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
उपचार के लिए जाना था कांगड़ा
दिल्ली राम का कहना है कि उसने एक साथी के साथ कांगड़ा में उपचार के लिए जाना था। पुलिस से आग्रह किया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को ढूंढकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू का कहना है कि मामला ध्यान में नहीं है। यदि इस तरह की घटना हुई है तो इसमें उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos