{"_id":"69c62a468a767d4d7e023d77","slug":"video-kullu-residents-plagued-by-landslides-rural-women-meet-with-adc-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भूस्खलन की समस्या से लोग परेशान, एडीसी से मिलने पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भूस्खलन की समस्या से लोग परेशान, एडीसी से मिलने पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:50 PM IST
Link Copied
पार्वती घाटी की बरशैणी सड़क में घटीगढ़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पहाड़ी से गिर रहा मलबा और पत्थर हर समय सड़क पर आ रहे हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना हुआ है। खासकर बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर महिला मंडल बरशैणी की महिलाएं शुक्रवार को एडीसी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित स्थान पर तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जैसे कि मजबूत डंगा (रिटेनिंग वॉल) निर्माण, जाल लगाना और नियमित रूप से मलबा हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। महिलाओं ने बताया कि कई बार इस बारे में विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।