{"_id":"69c6045399b300d1c60c62a1","slug":"video-kullu-nepali-national-robbed-of-rs5000-in-bhuntar-town-fraud-perpetrated-by-posing-as-police-officers-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भुंतर कस्बे में नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये की लूट, पुलिस बताकर दिया फ्रॉड को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भुंतर कस्बे में नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये की लूट, पुलिस बताकर दिया फ्रॉड को अंजाम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:45 AM IST
Link Copied
भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर नेपाली व्यक्ति से पांच हजार रुपये लूट लिए। व्यक्ति काले रंग की एक स्कूटी पर सवार होकर आया था और पूरे प्रकरण के दौरान हेलमेट पहले रखा, लेकिन कपडे़ साधारण पहन रखे थे। ठगी का शिकार हुआ दिल्ली राम नेपाल के जिला देइलेखा गांव भेरी निवासी है जो उपचार करवाने के लिए यहां आया था। वह वीरवार सुबह भुंतर पहुंचा तो यहां ठगी का शिकार हो गया। नेपाल पीड़ित ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 10:30 मिनट हुए होंगे वह भुंतर के सैनिक चौक के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक शख्स काले रंग की स्कूटी पर आया और रुका। धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस से है कहा कि एक नेपाली चोरी कर भागा हुआ है। पुलिस को तुम्हारे ऊपर शक है। पूछताछ के लिए पुलिस थाना चलना होगा, उसने हेलमेट थमाकर स्कूटी पर बैठाया उसके बाद करीब पांच किलोमीटर कुल्लू की तरफ लेकर आया। उन्होंने कहा कि यहां सड़क किनारे मुझे उतार दिया और साधारण कपड़े पहने उक्त व्यक्ति ने मेरी तलाशी ली जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि पैसे ले जाने के बाद वह वहां से यह कहकर गली की तरफ भाग गया कि वह साहब से पछूकर लौटेगा कि आगे क्या करना है। परंतु पौने घंटा तक सड़क किनारे खडे़ रहने के बाद भी वह नहीं आया। लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने पुलिस थाना में जाने की सलाह दी। उसके बाद भुंतर थाना में घटना की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित दिल्ली राम का कहना है कि उसने कुल्लू में रह रहे एक साथी के साथ कांगड़ा में उपचार के लिए जाना था और जेब में पांच हजार रुपये ही बचे थे अब आगे कैसे अपना उपचार करूंगा यह समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में पुलिस से आग्रह है कि क्षेत्र में लेगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को ढूंढकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मुझे मेरे पैसे भी लौटाए जाए ताकि अपना उपचार कर सकूं। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू का कहना है कि अभी मेरे ध्यान में मामला नहीं है। यदि इस तरह की घटना हुई है तो इसमें उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।