पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anti-rabies vaccine unavailable at health facilities: Romesh

स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं मिल रही एंटी रैबीज वैक्सीन : रोमेश

Thu, 02 Jul 2026 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccine unavailable at health facilities: Romesh
पतलीकूहल (कुल्लू)। स्वास्थ्य खंड नग्गर के अस्पताल और सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। करीब दो माह से स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रैबीज वैक्सीन न मिलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज को महंगे दामों पर वैक्सीन बाजार से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोमेश, धीरज, सोहन, पेने राम, सुनील, जीत सिंह और सुरेश ने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त या रियायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जीवनरक्षक वैक्सीन तक उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रैबीज वैक्सीन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर कर्णजीत ने कहा कि विभाग लगातार वैक्सीन उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed