{"_id":"6a46402757f6251b6004e9fe","slug":"government-should-pay-registered-workers-intuc-kullu-news-c-89-1-ssml1013-180396-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत श्रमिकों का भुगतान करे सरकार : इंटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत श्रमिकों का भुगतान करे सरकार : इंटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू इंटक की बैठक में श्रमिकों के हितों पर हुई चर्चा
.........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला इंटक कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को जिला अध्यक्ष खीमी राम चौहान ने अध्यक्षता में हुई। इससे पूर्व खेतीहर किसान इंटक के अध्यक्ष जगदीश कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खीमी राम चौहान का स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश के बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े लाखों पंजीकृत श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की लगातार अनदेखी कर रही है। श्रमिकों के लंबित लाभ एवं बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने की भी मांग की। निर्णय लिया गया कि इंटक के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव खीमी राम चौहान के सम्मान में आगामी दिनों में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वासुदेव शर्मा, खूब राम आजाद, त्रिलोक शर्मा, प्रकाश चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद