{"_id":"6a464a025671aee2d0036403","slug":"the-divine-meeting-of-the-maternal-uncle-and-nephew-took-place-at-jaibag-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180405-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जैबाग में हुआ मामा-भांजे का देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जैबाग में हुआ मामा-भांजे का देव मिलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
ग्रामीण महिलाओं ने देव खुडीजल और टकरासी नाग का किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के जैबाग में देवता खुडीजल और टकरासी नाग का भव्य देव मिलन हुआ है। मामा-भांजे के इस देव मिलन के सैकड़ों लोग साक्षी बने।
दोनों देवताओं को जैबाग गांव में एक श्रद्धालु ने अपने घर में रखे ब्रह्मभोज के लिए आमंत्रित किया था। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद देवनृत्य भी हुआ। दो दिन रुकने के बाद वीरवार को देवता खुडीजल और टकरासी नाग अपने-अपने देवालय के लिए रवाना हो गए हैं। कारदार शेर सिंह और सचिव पूर्ण शर्मा ने कहा कि दोनों देवताओं के साथ सैकड़ों देवलू आए थे। चार, पांच और छह जुलाई को देहुरी में देवता खुडीजल का सदियों पुराना 20 आषाढ़ मेला मनाया जाएगा। इसमें कुल्लू और मंडी के सैकड़ों लोग देवता का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता के पारंपरिक उत्सव को लेकर रघुपुर घाटी के लोगों में उत्साह रहता है। संवाद