पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CHOs and ASHA workers learned disability identification techniques.

Kullu News: सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं ने जानी दिव्यांगता पहचान तकनीक

Thu, 02 Jul 2026 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
CHOs and ASHA workers learned disability identification techniques.
कुल्लू। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और आशा कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगता पहचान की तकनीक जानी। सांफिया फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता-विकास कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

वीरवार को आयोजित कार्यशाला में बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान, समयबद्ध रेफरल और प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। सांफिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. श्रुति भारद्वाज ने कहा कि संस्था समुदाय स्तर पर बच्चों के विकासात्मक माइलस्टोन की नियमित निगरानी को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान डॉ. मोहित, स्वास्थ्य शिक्षिका ममता, पावनी वात्स्यायन, अमृतांश पराशर, सनी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed