{"_id":"6a22bdc84a2d54e646095b77","slug":"assistive-devices-distributed-to-the-disabled-jayabanti-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178103-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण : जयबंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण : जयबंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला रेडक्रॉस कुल्लू की ओर से संचालित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने कंपोजिट रिसोर्स सेंटर सुंदरनगर के सहयोग से सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया।
कुल्लू अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांगों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के पुनर्वास के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में 11 दिव्यांगों को पांच व्हील चेयर, चार हियरिंग ऐड, पांच कमोड चेयर, दो टीएलएम किट तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के 24 व्यक्तियों को 37 हियरिंग ऐड, 24 छड़ी, 24 नी ब्रेसिस, 24 सर्वाइकल कालर तथा 24 कमोड चेयर निशुल्क वितरित की गईं।
इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भारतीय तिब्बत सीमा बल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के 35 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos