सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Environmental protection is not for one day, plant trees regularly: Praveen

पर्यावरण संरक्षण एक दिन का नहीं, नियमित लगाएं पौधे : प्रवीण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection is not for one day, plant trees regularly: Praveen
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन विभाग के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों तथा युवक-महिला मंडलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभाग ने इन संस्थाओं के सहयोग से एक हजार से अधिक पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
Trending Videos

जिले को हराभरा बनाए रखने के लिए 15 जुलाई के बाद विशेष पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। वनमंडलाधिकारी शमशी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें नियमित अंतराल पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से धरती हरी-भरी बनी रहेगी, पर्यावरण संतुलित होगा और बाढ़ व भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed