सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lakshit, Chandra Kiran and Drishti first in the quiz

Kullu News: क्विज में लक्षित, चंद्र किरण और दृष्टि प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lakshit, Chandra Kiran and Drishti first in the quiz
विज्ञापन
बंजार/सैंज (कुल्लू)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को उपमंडल बंजार और सैंज क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बंजार स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुई क्विज प्रतियोगिता में नेपच्यून हाउस के लक्षित ठाकुर, चंद्र किरण और दृष्टि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैटर्न हाउस के ऋतिक शर्मा, पायल ठाकुर और अनन्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
Trending Videos

भाषण में कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधेरोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उधर, ग्राम पंचायत रैला-2 में पर्यावरण संरक्षण एवं वन संपदा संवर्धन को लेकर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधान डाबे राम राणा, उपप्रधान मोती राम कटवाल, वन परिक्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह, वन खंड अधिकारी नोख सिंह, पंचायत सचिव ठाकुर दास ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed