सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners express anger over delay in resolving pending demands

Kullu News: पेंशनरों ने लंबित मांगों के समाधान में देरी पर जताया रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Pensioners express anger over delay in resolving pending demands
विज्ञापन
संयुक्त सलाहकार समिति का गठन और बैठक बुलाने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की नग्गर एवं मनाली खंड की बैठक शुक्रवार को मनाली में हुई। खंड प्रधान वीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रधान सेस राम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई। वर्ष 2016 और 2022 में सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधित पेंशन बकाया का शीघ्र भुगतान, चिकित्सा बिलों के लंबित भुगतान की मांग मांग उठाई। वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कुछ पेंशनरों का संशोधित पेंशन बकाया का मामला भी सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
पेंशनरों ने मांगों के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर कई बार वार्ता और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति का गठन और उसकी बैठक शीघ्र बुलाकर विभिन्न मांगों पर चर्चा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारी लाल डोगरा, जिला उपाध्यक्ष मेहंदीरत्ता, जिला महासचिव मोहर सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष बहादुर चंद मौजूद रहे। पेंशनरों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed