फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto-rickshaw drivers charging arbitrary fares: Thakur

मनमर्जी का किराया वसूल रहे ऑटो चालक : ठाकुर

Mon, 10 Aug 2026 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers charging arbitrary fares: Thakur
पेंशनरों ने आरटीओ से की शिकायत, कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के साथ सोमवार को एक बैठक की। इसमें पेंशनरों ने आरटीओ को अवगत करवाया कि शहर में ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने बताया कि एक तो पहले ही ऑटो चालक निर्धारित किराये से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इसके अलावा अगर दो से तीन यात्री बैठाए तो उनसे अलग-अलग किराया वसूल किया जा रहा है। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि निजी बसों में सफर करने पर टिकट नहीं दिया जा रहा है। रविवार के दिन कई निजी बस ऑपरेटर अपने रूटों पर बसें नहीं चला रहे हैं। इस कारण वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव ने कहा कि वह इससे पहले भी ऑटो चालकों और बसों से संबंधित मामले की शिकायत कर चुके हैं लेकिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा के साथ हुई बैठक से उन्हें उम्मीद है कि जल्द उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। आरटीओ कुल्लू ने पेंशनरों को उनकी समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed