{"_id":"6a79a33bd29534e5000b6473","slug":"home-guard-kishan-receives-real-hero-of-the-year-award-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183771-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गृह रक्षक किशन को मिला रियल हीरो ऑफ द ईयर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गृह रक्षक किशन को मिला रियल हीरो ऑफ द ईयर सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ की जरूरतमंदों की मदद
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पुलिस चौकी जाहलमा में तैनात गृहरक्षक किशन चंद को हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति ने सोमवार को रियल हीरो ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया। समिति ने उन्हें ड्यूटी के प्रति ईमानदारी के लिए यह सम्मान दिया। समिति के अध्यक्ष किशन लाल ने बताया कि किशन चंद की ड्यूटी के प्रति निष्ठा और सजगता उन्हें अलग पहचान देती है।
वह जाहलमा क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाने के अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। किशन चंद जरूरतमंद लोगों को वाहनों की मदद से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में भी सहयोग करते हैं। उनकी कार्यशैली और लोगों की मदद करने के जज्बे को देखते हुए समिति ने उन्हें रियल हीरो ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है। 26 जून को जाहलमा नाले में आई बाढ़ के दौरान किशन चंद ने समय रहते तत्परता दिखाई थी। उन्होंने जाहलमा नाले की वैकल्पिक सड़क पर स्थिति को भांपते हुए वाहनों को रोकने और लोगों को सतर्क करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद