फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cycling marathon to be held on the 14th during the tribal festival.

Kullu News: जनजातीय उत्सव में 14 को होगी साइकिलिंग मैराथन

Mon, 10 Aug 2026 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Cycling marathon to be held on the 14th during the tribal festival.
वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में होगी एमटीबी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव में 14 अगस्त को केलांग में साइकिलिंग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी माउंटेन बाइकिंग (एमटीबी) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक और चेयरमैन सुशील ने बताया साइकिलिंग मैराथन का आयोजन 14 अगस्त को सुबह 7 बजे से पुलिस मैदान केलांग में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से नामांकन भेजने की अपील की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है, जबकि सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट पहनना भी जरूरी होगा।

आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग के माध्यम से युवाओं को साहसिक खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के साथ लाहौल-स्पीति में एमटीबी साइकिलिंग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed