{"_id":"6a79b1bed4494e68110d08a3","slug":"kullu-wins-21-medals-at-sub-junior-wushu-championship-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183776-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में कुल्लू ने जीते 21 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में कुल्लू ने जीते 21 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। 23वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कुल्लू से 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला वुशू संघ के महासचिव एवं कोच लुदर चंद ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शिमला जिले के लॉरेंट पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल्लू के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 8 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए।
होली एंजिल्स स्कूल शमशी की आनंदिता ठाकुर, गुरुदत्त, हार्दिक सिंह और प्रदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। अक्षित वुशू स्पोर्ट्स एकेडमी के पुनीत कुमार और राहुल ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। विबग्योर वर्ल्ड स्कूल पीपलागे की सृष्टि ठाकुर और वंशिता ने रजत पदक हासिल किया। भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर की नायरा गुप्ता, अवनी ठाकुर और शौर्या चौहान ने कांस्य पदक जीते। वुशू ताऊलू में आंचल ने रजत और तान्या ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में श्रीनगर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला वुशू संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष झाबे राम, चेयरमैन नीलम शर्मा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। संवाद