सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress will stay away from the post of president even after majority

Kullu News: बहुमत के बाद भी अध्यक्ष पद से दूर रहेगी कांग्रेस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress will stay away from the post of president even after majority
विज्ञापन
कुल्लू। नगर पंचायत बंजार में दिलचस्प राजनीतिक स्थिति देखने को मिली है। सात वार्डों वाली नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षद जीते हैं, बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष पद हासिल नहीं कर पाएगी। भाजपा समर्थित केवल दो ही पार्षद जीते हैं लेकिन अध्यक्ष पद पर कब्जा भाजपा का ही होगा। नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर छह से आरक्षित सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार एससी महिला श्रेणी से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। यही कारण है कि अब उनका नगर पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Trending Videos



राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आरक्षण व्यवस्था के चलते कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं है। दूसरी ओर महिला के लिए आरक्षित सीट पर निर्विरोध चयनित हुई पार्षद का फायदा सीधे तौर पर भाजपा को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आरक्षण रोस्टर बनी थी पहेली
बंजार नगर पंचायत में शुरुआत में आरक्षण रोस्टर पहेली बनकर रह गया था। सात वार्ड वाली इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद तो एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था लेकिन किसी भी वार्ड को एससी महिला के लिए आरक्षित नहीं किया गया था। भाजपा की ओर से यहां ऐसा खेल खेला गया कि महिला के लिए आरक्षित सीट पर एससी महिला को उतार दिया। कांग्रेस यहां से कोई भी समर्थित उम्मीदवार नहीं उतार पाई। ऐसे में भाजपा समर्थित पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed