{"_id":"6a0b406eb076e7148e0d8e09","slug":"students-of-government-schools-will-learn-dramatic-forms-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176618-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी सीखेंगे नाट्य विधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी सीखेंगे नाट्य विधाएं
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर स्कूल में नाटक कार्यशाला में भाग लेते छात्र।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते चार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी नाट्य विधाएं सीखेंगे। इसके लिए एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के रंगकर्मी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण चारों विद्यालयों में आगामी 21 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में सोमवार से प्रशिक्षण शुरू कर दिया है जो सात जून तक चलेगा। इसके बाद बाल नाट्योत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूली विद्यार्थी स्वयं से तैयार नाटक प्रस्तुत करेंगे।
जिले के स्कूली बच्चों की रंगमंच में प्रतिभा निखारी जाएगी। चयनित स्कूलों में बच्चों को रंगकर्म की विधाएं सिखाई जाएंगी। खेल-खेल में उन्हें रंगमंच में सशक्त बनाया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एसोसिएशन कार्य कर रही है। एसोसिएशन बच्चों को निशुल्क बाल नाट्य कार्यशालाओं में रंगमंच का प्रशिक्षण देगी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांधीनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यशालाओं में बच्चों को योग, प्राणायाम, आवाज का अभ्यास, भाषा, गीत, ताल, नृत्य, कविता पाठ के अलावा तरह-तरह की थियेटर गेम्स आदि करवाई जाएंगी। प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि चयनित चार सरकारी विद्यालयों में 21 दिन तक रंगमंच की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एक कहानी को प्रतिभागी बच्चों के साथ लघु नाटक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके उपरांत तैयार नाटकों को बाल नाट्योत्सव का आयोजन कर एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। कहा कि रंगकर्मी मीनाक्षी, रेवत राम विक्की, परमानंद बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos