{"_id":"69f4e3a7fcea62defa041aac","slug":"cultural-events-will-strengthen-india-russia-ties-natalia-kullu-news-r-399-1-sml1019-463525-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम से भारत-रूस के संबंध होंगे मजबूत : नतालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम से भारत-रूस के संबंध होंगे मजबूत : नतालिया
विज्ञापन
नगर में रोरिख आर्ट गैलरी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए रूसी कलाकार।-संवाद
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में शुक्रवार को भारत-रूस रौरिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा मंदिर ठावा के पुजारी जयदेव की पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय सेंटर ऑफ रौरिक मॉस्को की उपाध्यक्ष नतालिया चरकशीना और रूसी दूतावास की काउंसलर (संस्कृति) यूलिया आर्येवा रहीं।
रौरिक आर्ट गैलरी में भारत का ध्वज डॉ. ओम महेंदू और देविका वर्मा ने फहराया। रूस का ध्वज रूसी दूतावास की काउंसलर (संस्कृति) यूलिया आर्येवा ने तथा बैनर ऑफ पीस का ध्वज अंतरराष्ट्रीय सेंटर ऑफ रौरिक, मॉस्को की उपाध्यक्ष नतालिया चरकशीना ने फहराया। इसके बाद हैलेना रौरिक अकादमी में रूसी और भारतीय विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
कलाकार देविका वर्मा की प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित कला प्रदर्शनी और डॉ. ओम महेंदू की कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा और रूसी क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और मुख्य अतिथि सहित देशी-विदेशी अतिथियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि नतालिया चरकशीना ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राधिका शर्मा प्रथम रहीं, जबकि तेंजिन मालमो दूसरे और स्नेहा दास तीसरे स्थान पर रहीं। मिडिल ग्रुप में विवान रॉय, अवनी शर्मा और हर्षिता ठाकुर तथा जूनियर ग्रुप में अलीशा ठाकुर, गौरवी अवस्थी और नायरा ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर इरीना एरहिपोवा, एकातेरिना सेमनस्कोवा, इनेसा कुजनेत्सोवा, एकता टकाचेवा और स्वेतलाना एशिकोवा भी मौजूद रहीं।
Trending Videos