{"_id":"6a1437387aa2acd252072641","slug":"dav-mohals-excellent-performance-in-cluster-competitions-kullu-news-c-89-1-ssml1013-177175-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्लस्टर स्पर्धाओं में डीएवी मौहल का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्लस्टर स्पर्धाओं में डीएवी मौहल का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी जिले में 22 और 23 मई को आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल (कुल्लू) के विद्यार्थियों ने मंडी, सुंदरनगर और नेरचौक में 22 और 23 मई को आयोजित डीएवी पब्लिक स्कूल क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, वुशू और कराटे जैसी विभिन्न खेल विधाओं में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। राघव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। वॉलीबाल अंडर-19 टीम ने क्लस्टर स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम ने 10-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि अंडर-17 एवं अंडर-19 टीमों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन में अंडर-19 बालक वर्ग की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग की टीम उपविजेता बनी। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में स्पर्श ने वुशू में स्वर्ण पदक जीता। आराध्या ने कराटे में रजत पदक जीता, जबकि डेकिड विक्रांत, जोसेफ एवं आर्याही ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं की टीम जीती है। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
Trending Videos