सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Voting will be held in 17 panchayats in Lahaul-Spiti today.

Kullu News: लाहौल-स्पीति में आज 17 पंचायतों में होगा मतदान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held in 17 panchayats in Lahaul-Spiti today.
विज्ञापन
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, मतदान के बाद आएंगे परिणाम


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को जिले की 17 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें लाहौल उपमंडल की 12 और स्पीति उपमंडल की पांच पंचायतें शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पदों के परिणाम भी शाम को घोषित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को एक दिन पहले ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत लाहौल उपमंडल की टिंडी, टिंगरेट, त्रिलोकनाथ, मूरिंग, नालडा, गोहारमा, रानिका, कारदंग, मुलिंग, दारचा, कोकसर और कोलांग पंचायतों में मतदान होगा। वहीं स्पीति उपमंडल की काजा, खुरिक, किब्बर, ढंखर और लारा पंचायतों में भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, एडीसी काजा शिखा सिमटिया ने बताया कि स्पीति क्षेत्र में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed