Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Video: Deputy Commissioner Anurag Chandra Sharma Says — Panchayati Raj Elections in Kullu District to be Held in Three Phases
{"_id":"6a1418876480914f8a090841","slug":"video-video-deputy-commissioner-anurag-chandra-sharma-says-panchayati-raj-elections-in-kullu-district-to-be-held-in-three-phases-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा बोले- कुल्लू जिले में तीन चरणों में संपन्न होंगे पंचायती राज चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा बोले- कुल्लू जिले में तीन चरणों में संपन्न होंगे पंचायती राज चुनाव
Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 03:08 PM IST
Link Copied
कुल्लू जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इस पूरे चुनावी उत्सव में जिले के कुल 3,17,476 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 7,228 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन के पहले चरण के तहत कुल्लू जिले की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 26 मई को होने वाले इस चरण के लिए जिले में कुल 511 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले चरण में सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए 2,601 सरकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस चरण के दौरान कुल 1,14,072 मतदाता (जिनमें महिला व पुरुष मतदाता शामिल हैं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रथम चरण के तहत आने वाले सभी विकास खण्डों की निम्न ग्राम पंचायतों में मतदान 26 मई को होगा। विकास खंड निरमंड की अरसू, सरघा, खरगा, जुआगी, चायल, देहरा, बडीधार, गमोग, तुनन, कु्ंडाकोड और राहणू। विकास खंड आनी की करशैईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुंडदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी। विकास खंड बंजार की गाडापारली, शांघड़, सुचैहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाहच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड, खाबल, तांदी, सराज और कोठीचैहणी। विकास खंड भुंतर की बरशैणी, मलाणा, छलाल, ब्राधा, जलूग्रां, छैउर, दनोगी, रैला 2, देवगढगोही, ज्येष्ठा, भलाण 1, सचाणी, नरेश, भुईन, न्यूल, कलैहली, शमशी और बशौणा। विकास खंड कुल्लू की बंदरोल, बनोगी, फलाण, तियून, चताणी, चंसारी, बंदल, भल्याणी, बुआई, शिल्लीराजगिरी, बाराहार, चौपारसा, डुंखरीगाहर और मौहल। विकास खंड नगर की पलचान, बुरूआ, चचोगा, प्रीणी, पनगां, मंडलगढ़, देवगढ़, हलाण 1, रायसन, सोयल 2, कटरांई, बैंची, पिछलीहार, रियाड़ा और शिरड़ पंचायतों में मतदान होगा। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं तथा प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग की अपील की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।