सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev traditions were followed in Bijli Mahadev, Halaini and Bandal on the Parikrama.

Kullu News: परिक्रमा पर बिजली महादेव, हलैणी और बंदल में निभाई देव परंपराएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dev traditions were followed in Bijli Mahadev, Halaini and Bandal on the Parikrama.
खराहल घाटी के हल्लेनी मेला के दौरान पहुंचे देवताबिजली महादेव।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। आराध्य देवता बिजली महादेव तीन घाटियों की परिक्रमा पर हैं। परिक्रमा के दौरान देवता शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ हलैणी से बंदल गांव पहुंचे। बंदल पहुंचने के पश्चात सबसे पहले देवता अपने मंदिर गए। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता के गूरों ने देव खेल की। साथ ही अन्य देव परंपराओं का भी निर्वहन हुआ।
Trending Videos

इसके बाद देवता बिजली महादेव पौटा रा खौहल पहुंचे। कुल्लवी परिधानों में सजकर गांव की महिलाओं ने देवता को धूप पिलाने की रस्म निभाई।देवता के दर्शन के लिए बंदल गांव में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। स्थानीय निवासी डाबे राम, यशपाल और सोनू ने कहा कि बंदल में मेला धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आए मेहमानाें और देवता के देवलुओं की खूब खातिरदारी की गई। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद देवता बिजली महादेव हलैणी स्थित प्राचीन मंदिर में गए। गांव में देवता की उपस्थिति के चलते माहौल भक्तिमय रहा। उधर, हलैणी गांव में स्थित मंदिर परिसर में देवता बिजली महादेव ने देव नियमों और परंपराओं का निर्वहन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed