सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devlu and Haryanvi people performed dance in Pooid

Kullu News: पूईद में देवलुओं और हारियानों ने डाली नाटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Devlu and Haryanvi people performed dance in Pooid
विज्ञापन
अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी के सम्मान में आयोजित मेला संपन्न
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के पूईद में देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी देवी के सम्मान में आयोजित पांच दिवसीय मेला सोमवार को संपन्न हुआ। मेले में देव वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच देव परंपरा का निर्वहन हुआ। श्रद्धालुओं और हारियानों ने माता के दरबार में चाकरी दी और माता से आशीर्वाद लिया।
सोमवार को माता की सौह में देवलुओं के साथ हारियानों ने कुल्लवी नाटी डाली। यह सिलसिला तीन घंटे तक चलता रहा। देवलुओं के साथ माता के कारकूनों ने भी नृत्य किया। मुख्य देवलू ने धोती पहनकर नृत्य किया। सबसे पहले नाटी का आगाज माता के कारदार चमन ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा, राजेश, अमन, चंदे राम ने कहा कि मेले के अंतिम दिन माता के मंदिर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माता के सम्मान में मेला पांच दिन तक मनाया जाता हैं। अंतिम दिन माता की सौह में देवलू और हारियानों ने कुल्लवी नाटी डाली। इस दिन माता के देव कार्य नहीं होते हैं, लेकिन माता के मंदिर परिसर में नाटी का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed