सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire week begins in Kullu

Kullu News: कुल्लू में फायर सप्ताह का आगाज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Fire week begins in Kullu
विज्ञापन
शहीद जवानों को किया गया याद
Trending Videos

सप्ताहभर होगा कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में 14 अप्रैल से अग्निशमन सप्ताह का आगाज हो गया। इस मौके पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू में समारोह का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रभारी प्रेम भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह में हुई आग की घटना में शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में 366 लोग मारे गए थे और उनमें 66 दमकल विभाग के जवान थे। आग को काबू पाने में एक सप्ताह का समय लग गया था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए यह सप्ताह मनाया जाता है।
इसी कड़ी में कुल्लू में भी एक सप्ताह तक जगह-जगह जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थान शामिल होंगे, जहां दमकल विभाग के जवान आग की घटनाओं पर काबू पाने और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इस दौरान आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed