फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Foundation stone laying ceremony of research center postponed due to rain.

Kullu News: बारिश के चलते टला रिसर्च सेंटर का शिलान्यास

Fri, 10 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laying ceremony of research center postponed due to rain.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में 11 जुलाई को प्रस्तावित आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च के शिलान्यास समारोह को प्रतिकूल मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो ने जारी की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखनी थी, लेकिन इसमें मौसम बाधा बना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रेस सूचना ब्यूरो से जारी सूचना के अनुसार हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए 11 जुलाई को केलांग में होने वाले शिलान्यास समारोह को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। कहा कि समारोह के आयोजन की नई तिथि घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed