फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Strict action should be taken against those dumping garbage in Gemur: Jangpo

गेमूर में कूड़ा फेंकने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जांगपो

Fri, 10 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those dumping garbage in Gemur: Jangpo
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पर्यटन स्थल गेमूर के समीप कुछ लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। यहां पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। महिला मंडल गेमूर ने शुक्रवार को उपायुक्त किरण भड़ाना को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नजर रखने के लिए संबंधित स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत कोलांग के गेमूर गांव से करीब एक किलोमीटर केलांग की ओर कैंची मोड़ के पास बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। यहां शराब की खाली बोतलें, चिप्स और कुरकुरे के रैपर, खाद्य सामग्री के अवशेष, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट खुले में पड़े हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। महिला मंडल ने कहा कि इससे लाहौल की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ पर्यावरण और पर्यटन की छवि भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान छुलटिम जांगपो और उपप्रधान छेरिंग अंगमो ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा फेंकने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उपायुक्त किरण भड़ाना ने महिला मंडल को आश्वस्त किया कि कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोलांग पंचायत को साडा के दायरे में शामिल करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed