{"_id":"6a512fe205dd3b89d60abae5","slug":"gardeners-and-farmers-delighted-by-better-returns-on-fruits-and-vegetables-kullu-news-c-89-1-ssml1013-181077-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फल-सब्जियों के बेहतर मिलने से खिले बागवान-किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फल-सब्जियों के बेहतर मिलने से खिले बागवान-किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में शुक्रवार को फल और सब्जियों के दामों में मजबूती देखने को मिली। खासकर गाला किस्म के सेब ने ऊंचे भाव हासिल किए। गाला सेब 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिका। अन्य किस्म के सेब भी 80 से 90 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके। मंडी में अच्छे दाम मिलने से किसानों और बागवानों में उत्साह का माहौल है।
मंडी में टमाटर के दाम भी संतोषजनक रहे। टमाटर 20 से 27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। मेरीपोजा प्लम के भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए। कारोबारियों का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाले फल और सब्जियों को खरीदारों की ओर से बेहतर मांग मिल रही है, जिससे कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
बागवान टेक चंद नेगी, शंकर सिंह और प्यारू राम का कहना है कि इस समय बाजार में फलों की मांग अच्छी है और गुणवत्तापूर्ण उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उनका मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और बाजार में मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। इससे बागवानी और सब्जी उत्पादन से जुड़े किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। जालपा फ्रूट कंपनी के संचालक सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर सब्जी मंडी में किसानों और बागवानों को फल और सब्जियों के बेहतर दाम मिल रहे हैं। संवाद