सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four female teachers died and three injured IN tree fell on Bolero in KULLU IN Himachal PRADESH

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 02 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Four female teachers died and three injured IN tree fell on Bolero in KULLU IN Himachal PRADESH
चार महिला शिक्षकों की मौत - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार

कुल्लू जिले के उपमंडल आनी में शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम चले जोरदार अंधड़ के कारण एक पेड़ उखड़कर चलती गाड़ी पर गिर गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार चार अध्यापिकाओं की मौत हो गई, जबकि दो अध्यापिकाएं और चालक घायल है। घायल शिक्षकों को आनी से रामपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल खनेरी में दाखिल किया गया है, जबकि चालक आनी अस्पताल में भर्ती है।

Trending Videos

हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल बुच्छैहर की छह महिला शिक्षक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। आनी के बालीओल के समीप तेज अंधड़ से विशाल चीड़ का पेड़ बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ ऊपर गिरने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ सहित सड़क से नीचे खाई में गिर गई। 

हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। मृतकों में स्नेह लता पत्नी टीका नंद निवासी गांव पारलीधार, बंती कौंडल पत्नी हेम दत्त निवासी गांव लामीसेरी, ऊषा कुमारी पत्नी मदन लाल निवासी गांव तराला और सीमा आजाद पत्नी जिया लाल आजाद निवासी गांव रोपड़ी शामिल हैं। ये चारों महिला शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बुच्छैहर में सेवाएं दे रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में चालक सुरेश चंद (42) के अलावा महिला शिक्षक तारा देवी (47) और रीना कुमारी (40) शामिल हैं। दोनों घायल महिला शिक्षक प्राथमिक स्कूल बुच्छैहर में पढ़ाती हैं। वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल एक ही परिसर में हैं। ये महिला शिक्षक रोज गाड़ी हायर कर एक साथ स्कूल और घर आती-जाती थीं। इस हादसे से समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया है। 

आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि घटना हृदय विदारक है और पूरे समुदाय के लिए क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। साथ चल रही अन्य गाड़ियों के यात्रियों ने भी नीचे उतरकर घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को आनी अस्पताल आनी पहुंचाया। अस्पताल में 4 अध्यापिकाओं को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed