{"_id":"6a45e182d47fdf474b0a819f","slug":"jahlma-nala-bro-lnt-machine-rescues-patient-lahaul-spiti-himachal-pradesh-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul and Spiti: जाहलमा नाले में बढ़े जलस्तर के बीच बीआरओ की एलएनटी बनी जीवनरक्षक, मरीज को सुरक्षित कराया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul and Spiti: जाहलमा नाले में बढ़े जलस्तर के बीच बीआरओ की एलएनटी बनी जीवनरक्षक, मरीज को सुरक्षित कराया पार
Thu, 02 Jul 2026 09:29 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:29 AM IST
सार
लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाले में बुधवार शाम जलस्तर बढ़ने से आवाजाही बंद हो गई। इसी दौरान उदयपुर अस्पताल से कुल्लू रेफर की गई शांति देवी को सुरक्षित निकालने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एलएनटी मशीन का सहारा लिया। मशीन के बकेट में बैठाकर महिला को नाला पार कराया गया, जिसके बाद दूसरी ओर खड़ी एंबुलेंस से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज को छाती में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जाहलमा नाले में तेज बहाव के बीच BRO की एलएनटी मशीन के जरिए मरीज को सुरक्षित नाला पार कराते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाहलमा नाले में जलस्तर बढ़ने से बुधवार शाम आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ऐसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एलएनटी मशीन एक मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। बीआरओ के कर्मचारियों ने बीमार महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर सुरक्षित नाला पार कराया, जिसके बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शैनूर निवासी शांति देवी का उपचार सिविल अस्पताल उदयपुर में चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। इसी दौरान जाहलमा नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। सुरक्षा कारणों से बीआरओ ने अस्थायी सड़क के आरसीसी पाइप और पैदल आवाजाही के लिए लगाए गए गार्डर हटा दिए, जिससे नाला पार करना संभव नहीं रहा।
विज्ञापन
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरओ ने तुरंत एलएनटी मशीन की मदद ली। कर्मचारियों ने महिला को मशीन के बकेट में बैठाकर सावधानीपूर्वक नाला पार कराया। दूसरी ओर पहले से मौजूद एंबुलेंस में उन्हें स्थानांतरित कर कुल्लू भेज दिया गया।
विज्ञापन
उदयपुर अस्पताल में तैनात डॉ. हिमेश ठाकुर ने बताया कि शांति देवी छाती में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थीं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।