पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construct two suspension bridges to transport crops to the mandis: DC

फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए बनाएं दो झुला पुल : डीसी

Thu, 02 Jul 2026 11:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jul 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
Construct two suspension bridges to transport crops to the mandis: DC
उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बुधवार को जोबरंग पुल का निरीक्षण कर बरसात के दौरान ग्रामीणों और किसानों को होने वाली परेशानियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग को किसानों की फसल सुरक्षित मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर दो झूला पुल लगाने और वैकल्पिक लिंगर मार्ग को तत्काल खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हर वर्ष बरसात में पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इस समय क्षेत्र में सब्जियां और अन्य नगदी फसलें तैयार हैं लेकिन पुल की स्थिति के कारण उन्हें समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दो झूला पुल लगाने के अलावा अतिरिक्त मशीनरी और कामगार तैनात करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वन मंडलाधिकारी इंद्रजीत सिरा, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि शर्मा और अधिशासी अभियंता अश्वनी गुलेरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed