पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shortage of teachers at High School Singhan is severely affecting students' studies.

Kullu News: हाई स्कूल सिंहण में शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रही भारी

Thu, 02 Jul 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jul 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers at High School Singhan is severely affecting students' studies.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। विद्यालय में मुख्य अध्यापक, टीजीटी (मेडिकल), कला अध्यापक, शारीरिक शिक्षक और क्लर्क समेत कई अहम पद लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद हाल ही में प्रदेश में टीजीटी (मेडिकल) शिक्षकों की भर्ती पूरी होने के बाद भी इस विद्यालय को एक भी शिक्षक आवंटित नहीं किया गया। 122 विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण नियमित कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण पहले ही संसाधनों की कमी है, ऐसे में शिक्षकों के रिक्त पद बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग को ग्रामीण स्कूलों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना चाहिए। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विद्यालय को टीजीटी (मेडिकल) शिक्षक न मिलना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, सदस्य तापे राम, निर्मला देवी, रामलाल, परीदत्त, हुकम राम, किशोरी लाल, निमत राम, विजय कुमार, सुंदर सिंह, हेमराज और तेजराम सहित अभिभावकों ने सभी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो अभिभावक और स्थानीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed