{"_id":"6a45540b7342cf55730a2070","slug":"the-car-began-to-roll-back-on-the-steep-rugged-path-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180308-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चढ़ाई और उबड़-खाबड़ मार्ग पर लुढ़कने लगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चढ़ाई और उबड़-खाबड़ मार्ग पर लुढ़कने लगी कार
Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर होरन गाड़ के समीप बुधवार को एक बार फिर खस्ता हाल सड़क ने हादसे की आशंका पैदा कर दी।
गुशैनी से बंजार आ रही एक जीप खड़ी चढ़ाई और उबड़-खाबड़ मार्ग पर अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यदि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाता तो जीप गहरी ढलान से तीर्थन नदी में गिर सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बनी हुई है। 28 जून को भी इसी स्थान पर दिल्ली से आए पर्यटकों की कार बैक होकर सड़क से नीचे जा गिरी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले वर्ष 25 जून को सड़क का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी इसकी स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी भाग चंद, मोहर सिंह, तेज राम, गोविंद सिंह, प्यारे राम, हेम राज और चंदे राम ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि होरन गाड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य पूरा किया जाएगा।