पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tradition of 'Ruhani' using red rice was observed in honor of the deity Vasuki Nag.

Kullu News: देवता वासुकी नाग के सम्मान में निभाई लाल चावल की रूहणी की परंपरा

Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
The tradition of 'Ruhani' using red rice was observed in honor of the deity Vasuki Nag.
हरिपुर (कुल्लू)। देव संस्कृति के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में बुधवार को आराध्य देवता वासुकी नाग के सम्मान में सदियों पुरानी लाल चावल की रूहणी (धान रोपाई) की परंपरा श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई।
विज्ञापन

हल्लाण-सेरी में देवता के हारियानों और कारकूनों ने देव आदेश एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धान की रोपाई की। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से खेत में धान रोपा। देव परंपरा के अनुसार एक दिन पहले खेत तैयार किया गया, जबकि बुधवार को शुभ मुहूर्त में रोपाई का कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रणजीत, हरीश, शेर सिंह, इंद्रा, भादरी देवी और पवना ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष 30 जून और 1 जुलाई को निभाई जाती है। मान्यता है कि देवता वासुकी नाग के सम्मान में की गई यह रोपाई क्षेत्र में अच्छी फसल, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपाई के बाद श्रद्धालुओं को इसी खेत में उगाए गए लाल चावल का प्रसाद भंडारे के रूप में वितरित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक समय में भी यह परंपरा देव संस्कृति, सामूहिक श्रम और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed