सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keylong girl student gets third place in slogan writing competition

Kullu News: स्लोगन लेखन स्पर्धा में केलांग की छात्रा को तीसरा स्थान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Keylong girl student gets third place in slogan writing competition
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम सुक्खू ने शिमला में किया सम्मानित
Trending Videos


.............
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग की छात्रा डिंपल ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परिषद ने 18 मई को पर्यावरण संरक्षण विषय पर ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केलांग स्कूल की छात्रा डिंपल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डिंपल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा रमेश कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय तथा लाहौल-स्पीति जिले के लिए गर्व का विषय है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भी डिंपल और उसके अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed