Kullu Traveler Accident: ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 4 की हो चुकी है मौत; 19 घायल; कुल 23 लोग थे सवार
Kullu Accident News: शनिवार देर रात एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 19 घायल हैं। ये हादसा क्यों हुआ इसकी वजह भी सामने आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
हादसे में दिपाली पत्नी करण, हाउस नंबर 283/77 मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली, सिमरन पत्नी रोहित मेहता निवासी हाउस नंबर 54, जय श्री बिहार, जिला कोटा, राजस्थान, अमित कुमार पुत्र हीरावन पंचवटी, आदर्श नगर, नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली की मौत हो गई है। हादसे में चौथे मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की बजह फ्रेल फेल होना रहा है। जलोड़ी दर्रा से नीचे सोझा की ओर जब चालक सहित 23 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर जब आ रही थी तो बीच में ब्रेक पैड गर्म हो गया था। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर को सड़क के किनारे 15 मिनट के लिए खड़ा किया था। जब इसे स्टार्ट कर फिर चलाया गया तो यह आवाज के साथ अनियंत्रित हुई। हालांकि चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं एमएस डॉ हीरा लाल ने कहा कि कुल 17 घायल कुल्लू अस्पताल लाए थे, जिनमें तीन को पीजीआई, एक को नेरचौक रेफर किया गया है।
अभिनव मोदी 21, पुत्र सौरभ मोदी निवासी हाउस नंबर बी06, आईएचएम कुरूक्षेत्र, हरियाणा,
करण 35 पुत्र श्याम लाल, हाउस नंबर 283/77, मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली,
कियान 05, पुत्र कर्ण, हाउस नंबर 283/77, मंडी वाली गली नंबर छह, विष्णु गार्डन दिल्ली,
मोहित 30, पुत्र स्व. जितेंद्र कौशल, हाउस नंबर 202, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली, गिन्नी 03 पुत्री मोहित, हाउस नंबर 202, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली,
आदित्य नारायण 21 पुत्र रवि नारायण रावत, गांव पिकाधरातिया, ब्लॉक नरसिंहपुर, जिला कटक, उड़ीसा, चालक लियाकत हुसैन 37, पुत्र मोहम्मद हुसैन, वाहदुन राजौरी, जम्मू-कश्मीर,
आंचल 25, पुत्री चंद्रा प्रकाश मितल, निवासी वार्ड नंबर छह, पुरोहित वाला ताड़ीवन, कराउली, राजस्थान,
मधुप कश्यप 23 पुत्र आशीष शर्मा निवासी हाउस नंबर 55, डॉक्टर कॉलोनी अजमेर रोड, जिला जयपुर, राजस्थान,
आयुषी शर्मा 26, पुत्री धर्मदेव शर्मा निवासी हाउस नंबर सी-14, कुमार गंज-01, फातिमा नगर पुणे, महाराष्ट्र, रोहित मेहरा 25, पुत्र दुर्गा प्रसाद मेहरा निवासी हाउस नंबर एफ-54, जयश्री बिहार, तेकरा, जिला कोटा, राजस्थान,
फिजा 24, पुत्री फारूख निवासी वटोट सिकर, राजस्थान, आर्य जैन 24, पुत्र राजेश जैन निवासी मलेरकोटला, पंजाब,
निकिता 27, पुत्री मोहित कौशल निवासी हाउस नंबर 202/ए, अल्ला मोहल्ला, टेक खंड ओखला, पेज 01, नई दिल्ली,
हरदीप सिंह 24, पुत्री अमृत पाल निवासी लखनऊ, उतर प्रदेश,
दीनू सैफी 26, पुत्र शरीफ अहमद निवासी मंडी धनोग, निचर कटरा, मजिस्द मौहल्ला, अमरोहा, उतर प्रदेश, अनुराग 21, पुत्र अमृत लाल निवासी प्लॉट नंबर 11, नंदपुरी बी माहिला पंचायत, जयपुर, राजस्थान, अरनव 24 साल,और शशि घायल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.