सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Message given for world peace and environmental protection

Kullu News: विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
Message given for world peace and environmental protection
विज्ञापन
तुपचिलिंग मठ में हुआ धर्म सम्मेलन का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के प्रसिद्ध तुपचिलिंग मठ में बुधवार को घाटी का प्रथम ऐतिहासिक धर्म सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। वहीं, समाज में एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि कारदंग मठ के प्रमुख लामा पलजोर ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने धर्म की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रूपेश ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन समिति के संयोजक लामा नवांग उपासक ने बताया कि सिला गोम्पा की भिक्षुणियों ने मोहलम का पाठ किया। विभिन्न मठों के लामाओं ने ड्रिंगशाग महायज्ञ किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सामूहिक नृत्य भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक ओम प्रकाश, कर्नल अजात शत्रु, नरेंद्र कुमार, देव राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed