फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   New bridge over Jahalma Nallah reopened for light vehicles.

Kullu News: जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल

Sat, 01 Aug 2026 03:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
New bridge over Jahalma Nallah reopened for light vehicles.
बड़े वाहनों को अभी 4-5 दिन और करना होगा इंतजार
विज्ञापन

डीसी किरण भड़ाना और कर्नल प्रकुल दीक्षित ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने जाहलमा नाले पर बने 120 फीट लंबे नए पुल को शुक्रवार दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना और कर्नल प्रकुल दीक्षित ने रिबन काटकर पुल का शुभारंभ किया। शुभारंभ से पहले बीआरओ 94 आरसी के ओसी मेजर पारस ने निर्माणाधीन पुल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर प्रकुल दीक्षित की गाड़ी को नए पुल से होकर पहले निकाला गया।
ओसी मेजर पारस ने बताया कि अभी पुल से छोटे वाहनों के साथ सब्जियों से लदी पिकअप जैसी कम लोडिड गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत होगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस की देखरेख में आवाजाही करवाई जाएगी। बड़े और भारी लोडिड वाहनों को अभी चार से पांच दिन तक इंतजार करना होगा। तब तक सभी बड़े वाहन बीआरओ की ओर से नाले में बनाई गई अस्थायी सड़क से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन

25 मई को क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
25 मई की रात जाहलमा नाले पर बना पुराना पुल मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से लाहौल की 14 पंचायतों और पांगी घाटी का संपर्क प्रभावित था। बीआरओ ने अस्थायी सड़क बनाकर राहत दी थी और साथ ही युद्धस्तर पर नए पुल का निर्माण शुरू किया। पुल बहाल होने से क्षेत्र के लोगों ने अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों, कर्मचारियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नाले की अस्थायी सड़क पर बेहतर ट्रैफिक ड्यूटी निभाने पर पुलिस चौकी जाहलमा के जवानों को भी मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्ज, डीएफओ इंद्रजीत सिर्रा सहित बीआरओ के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed