{"_id":"6a6c6d8282bd9de6b20e19c7","slug":"video-jahlma-bridge-open-lahaul-spiti-small-vehicles-bro-kiran-bhadana-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jahlma Bridge Open: लाहौल में जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल, डीसी किरण भड़ाना ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jahlma Bridge Open: लाहौल में जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल, डीसी किरण भड़ाना ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:10 PM IST
Link Copied
लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर क्षेत्र में जाहलमा नाले पर तैयार किए गए 120 फीट लंबे नए पुल को शुक्रवार दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पुल का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों की मौजूदगी में रिबन काटकर किया गया।
शुभारंभ समारोह से पहले बीआरओ की 94 आरसी के ओसी मेजर पारस ने पुल निर्माण से जुड़ी जानकारी और निर्माण कार्य का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल प्रकुल दीक्षित के वाहन को सबसे पहले नए पुल से होकर निकाला गया।
मेजर पारस ने बताया कि फिलहाल पुल पर केवल छोटे वाहन और सब्जियों जैसी हल्की सामग्री लेकर चलने वाली पिकअप गाड़ियों को ही अनुमति दी गई है। वाहनों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में करवाई जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने बताया कि बड़े और भारी लोड वाले वाहनों को अगले चार से पांच दिन तक पुराने अस्थायी मार्ग का ही उपयोग करना होगा। इस अवधि में बीआरओ द्वारा नाले में बनाई गई वैकल्पिक सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। पुल की क्षमता और सुरक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बड़े वाहनों के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।