फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volunteers are learning the tricks of relief and rescue

Kullu News: स्वयंसेवक सीख रहे राहत और बचाव के गुर

Sat, 01 Aug 2026 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Volunteers are learning the tricks of relief and rescue
पिरड़ी में रेस्क्यू फर्स्ट एड का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू की ओर से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों के लिए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के केंद्र पिरड़ी में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ब्यास नदी में सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से विभिन्न आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर ऐसे सक्षम स्वयंसेवक तैयार करना है, जो प्राकृतिक अथवा अन्य आपदाओं के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आपदा के प्रति जागरूकता विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed