फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers' health checked in Billing.

Kullu News: बिलिंग में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Sat, 01 Aug 2026 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers' health checked in Billing.
आयुष और होम्योपैथी विशेषज्ञों ने दिया परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। आयुष विभाग केलांग और होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बिलिंग में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए घाटी के लोग सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आयुष और होम्योपैथी पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
आयुष विभाग के डॉ. मनमोहन और होम्योपैथी विभाग के डॉ. प्रफुल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सकों ने हड्डी, एलर्जी, गेस्टिक के करीब 50 लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर में उत्साह के साथ भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह ली। आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी दूरदराज़ क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने आयुष और होम्योपैथी विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed