{"_id":"6a6c87e077be7d15be038ec8","slug":"students-from-pangi-sent-a-memorandum-of-demands-to-the-chief-ministerstudents-from-pangi-sent-a-memorandum-of-demands-to-the-chief-minister-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182922-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांगी के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांगी के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कडू नाला हादसे की जांच की उठाई मांग
किलाड़ अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पांगी छात्र संघ कुल्लू ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। इसमें पांगी घाटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। छात्र संघ ने हाल ही में कडू नाला में हुए सड़क हादसे, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी, उसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। इसके अलावा सिविल अस्पताल किलाड़ में नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने और रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद को जल्द भरने की भी मांग की गई। छात्र संघ का कहना है कि अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन कई दशक पुरानी हो चुकी है और आधुनिक तकनीक के अनुरूप उपयोग योग्य नहीं है। मशीन स्थापित होने के बाद से अब तक इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है।
पांगी छात्र संघ के अध्यक्ष अनिल ठाकुर और उपाध्यक्ष कविता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण पांगी की गर्भवती महिलाओं को जांच और प्रसव के लिए कुल्लू, चंबा और धर्मशाला का रुख करना पड़ता है। कई महिलाओं को प्रसव तक किराये के कमरों में रहना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पांगी महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भरने की भी मांग की गई। छात्र संघ ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर रुद्ध राणा, शुभम, पूजा, रोहित और विनय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।