सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NIFT students made a documentary against drug abuse.

Kullu News: नशे के खिलाफ निफ्ट के विद्यार्थियों ने बनाई डाक्यूमेंट्री

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
NIFT students made a documentary against drug abuse.
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। घाटी की वादियों में निफ्ट कांगड़ा के छात्र-छात्राओं आइशा, आरुषि, भाव्या और नमन ने मिशन संभव-वार अंगेस्ट ड्रग्स के तहत नशे पर एक सरल और जागरूकता वाली डॉक्यूमेंट्री बनाई। यह अभियान हिमालयन वालंटियर्स टूरिज्म (एचवीटी) फाउंडेशन ने चलाया है।
Trending Videos

छात्रों ने कुल्लू जिले के अलग-अलग इलाकों और नशामुक्ति केंद्रों में जाकर नशे की असली स्थिति को समझा। डॉक्यूमेंट्री में नशे के नुकसान, इलाज और ठीक होने के बाद आने वाली दिक्कतों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम के लिए उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता पंकी सूद से प्रेरणा मिली, जिन्होंने 20 साल पहले नशा छोड़कर मिशन संभव शुरू किया था। पंकी सूद का कहना है कि नशे से जूझ रहे लोगों को सजा नहीं, बल्कि प्यार और सहारा चाहिए। नशा विशेषज्ञ डॉ. वैद्य का कहना है कि इलाज के साथ परिवार और समाज का साथ बहुत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed