सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Opposition to Chandra-Beas Link Project

Kullu News: चंद्रा-ब्यास लिंक परियोजना का विरोध

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Opposition to Chandra-Beas Link Project
विज्ञापन
तांदी बांध संघर्ष समिति ने पर्यावरणीय प्रभावों पर उठाए सवाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। तांदी बांध संघर्ष समिति ने कोकसर में प्रस्तावित चिनाब-ब्यास (चंद्रा-ब्यास) लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध जताया। समिति ने इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया, पारदर्शिता और पर्यावरणीय प्रभावों पर सवाल उठाए हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद लारजे ने कहा कि चिनाब-ब्यास लिंक जैसी परियोजना संवेदनशील उच्च हिमालयी शीत मरुस्थल लाहौल और ब्यास नदी घाटी के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बांध स्थल कोकसर के आसपास स्थित संवेदनशील ग्लेशियर क्षेत्रों में टनल निर्माण और भारी ब्लास्टिंग से प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने, भूस्खलनों में वृद्धि तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के गंभीर रूप से प्रभावित होने का खतरा है। कहा कि तांदी बांध संघर्ष समिति और स्थानीय समुदाय इस परियोजना का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष अरुण राणा और सचिव विक्रम कटोच ने कहा कि वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चिनाब नदी घाटी का संचयी पर्यावरणीय प्रभाव आकलन करवाया गया था। उस रिपोर्ट में चिनाब-ब्यास लिंक जैसी बड़ी परियोजना का कोई उल्लेख नहीं मिलता। कहा कि बिना किसी व्यापक और समग्र पर्यावरणीय मूल्यांकन के इस परियोजना को आगे बढ़ाना पूरी घाटी के लिए जोखिमपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed