{"_id":"6a22b5d4f350ed03f1096193","slug":"students-should-become-sensitive-towards-nature-rakesh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-178092-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने विद्यार्थी : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने विद्यार्थी : राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र मौहल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल मौहल के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। स्वच्छता और मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
संस्थान के प्रमुख इंजीनियर राकेश कुमार सिंह ने युवाओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने संस्थान की ओर से संचालित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सामिया, ऋचा और विराज, जबकि वरिष्ठ वर्ग में अश्वि, योगेश और शिवांगी विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अंबिका, वैशवी और लक्पा शेरपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में हर्षिता, तानिया और कार्तिक ने बाजी मारी। संस्थान की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos