{"_id":"69f5ebe9afc54558a6016dc0","slug":"poor-arrangements-at-raisan-cow-shelter-animals-found-standing-in-mud-kullu-news-c-89-1-klu1001-175308-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रायसन गोशाला में बदहाल व्यवस्था, कीचड़ में खड़े मिले पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रायसन गोशाला में बदहाल व्यवस्था, कीचड़ में खड़े मिले पशु
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 03 May 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई और चारे की कमी पर भड़के गोसेवक, जेसीबी लगाकर शुरू हुआ सुधार कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बेसहारा पशुओं की स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रायसन स्थित गोशाला में अव्यवस्था का मामला सामने आया है, जहां पशु कीचड़ में खड़े पाए गए और सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी।
शनिवार को गोसेवा रक्षक दल के अध्यक्ष शेरा नेगी जब गोशाला पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। पशुओं के रहने वाले स्थान पर कीचड़ फैला हुआ था और चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
स्थिति पर आपत्ति जताने के बाद गोसेवकों ने तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद शाम तक गोशाला परिसर में कीचड़ साफ करने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई, जिससे पशुओं को कुछ राहत मिल सकी। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
शेरा नेगी ने कहा कि गोमाता की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में गो प्रेमी भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं की देखभाल और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार प्रयासरत है।
Trending Videos