{"_id":"6a3d6d311a2c53619a023fd0","slug":"pradhan-of-gadaparli-panchayat-met-vikramaditya-kullu-news-c-89-1-klu1002-179804-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विक्रमादित्य से मिले गाड़ापारली पंचायत के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विक्रमादित्य से मिले गाड़ापारली पंचायत के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के नव नियुक्त प्रधान बुधराम लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के दरबार पहुंच गए हैं। वह उनसे मिलने शिमला स्थित हॉलीलाज पहुंचे और क्षेत्रवासियों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि गाड़ापारली पंचायत आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। लोगों को आज भी रोजमर्रा का सामान पीठ पर उठाकर अपने गांव, घर तक पहुंचाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पंचायत के शाक्टी-मरौड़ और शुगाड़ के अलावा बनोगी, काथल, बनाउगी, ब्रेहठा, मझाण, निहारणी, बाह सहित ऐसे कई गांव हैं जहां सड़क सुविधा नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को सैंज आने का निमंत्रण दिया ताकि वह क्षेत्र का दौरा कर सकें और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को करीब से जान सकें। संवाद